Chakulia : पेड़ पर गमछा के फंदे से लटकती मिली विक्षिप्त वृद्ध की लाश

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के बेंद पंचायत अंतर्गत बनकाटी गांव निवासी अनंत सरदार (65) नामक विक्षिप्त वृद्ध का विगत शनिवार की शाम को धुलाभूरी जंगल में एक आकाशिया पेड़ पर गमछा के फंदे से लटकती हुई लाश बरामद हुई। आशंका जताई जा रही है कि वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रविवार को थाना के एसआई कविंद्र पोद्दार पुलिस बल के साथ पहुंचे। लाश को पेड़ से उतरवा कर कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए लाश को भेजा गया। जानकारी के मुताबिक अनंत सरदार मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। शनिवार सुबह में वे घर से निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे थे।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संदीप मेहता पहुंचे देवघर, डीसी ने किया स्वागत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : बावनगोड़ा में घर-घर कचरा उठाव की पहल, डिजिटल माध्यम से रूट मैपिंग के बाद शुरू होगी व्यवस्था

    जमशेदपुर : बावनगोड़ा में नव युवक सेवा समिति की ओर से मंगलवार को आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत क्षेत्र में कचरा उठाव की व्यवस्था शुरू करने को लेकर…

    Spread the love

    Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

    जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time