बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के माटिहाना मध्य विद्यालय में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी शुक्रवार को पहुंची. भारत सरकार के राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद एवं राज्य सरकार के झारखंड विज्ञान प्रवैधिकी एवं नवाचार परिषद के संयुक्त पहल पर भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. वाहन शुक्रवार को अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर पहुंचा. विद्यालय के विज्ञान शिक्षक के मार्गदर्शन में सैकड़ो विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित जानकारी हासिल की. वहीं वाहन में जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान तथा रसायन विज्ञान से संबंधित विद्युत चलित कई मॉडल प्रस्तुत किए गए है. इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधान शिक्षक विश्वनाथ महतो, विज्ञान शिक्षक रवि शंकर गिरि, कृष्ण चंद्र बेरा, असित प्रधान, रंजित पांडा आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रिक्रिएशन क्लब की जिम के लिये नए भवन का किया गया उद्घाटन
There is no ads to display, Please add some



















































