Bokaro : उपायुक्त के आवास से नकद व जेवरात की चोरी, नौकरानी हिरासत में

बोकारो : उपायुक्त विजया जाधव के कमरे से नकद 75 हजार रुपए समेत लाखों रुपए के जेवरात की चोरी हो गई। चोरी का संदेह उपायुक्त आवास में काम करने वाली नौकरानी पर है। घटना 18 फरवरी की है। इस संबंध में  आवास में प्रतिनियुक्त महिला होमगार्ड सोनी कुमारी के बयान पर बीएस सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें डीसी आवास में संविदा पर कार्यरत दो महिला कर्मियों को आरोपी बनाया गया है। सोनी ने बताया है कि डीसी आवास में देखरेख व सुरक्षा के लिए दो अन्य होमगार्ड मंजू कुमारी व गोमा कुमारी प्रतिनियुक्त हैं। इसके अलावा पारो देवी व अंबिका नामक महिला साफ-सफाई का काम करती हैं। जिन्हें डीसी के निजी कमरे में जाने की अनुमति है। बताया जाता है कि 18 फरवरी को सफाई करने वाली महिला पारो देवी साफ सफाई के बाद अपनी बेटी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर आवास से निकल गई। 20 फरवरी को कमरे में रखा नकद व जेवरात नहीं मिलने पर उपायुक्त को चोरी होने का संदेह हुआ। कमरे से हीरे की अंगूठी, गले का हार व हीरे के कान का सेट सहित कई सामान गायब मिले।

इसे भी पढ़ें : Dhanbad: अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time