सरायकेला: शनिवार अपराह्न लगभग चार बजे अचानक बादलों की गरज के साथ हुए हल्के बारिश के समय ठनका गिरने से खेत में चर रहे एक बैल की मौत हो गई. घटना सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पठानमारा पंचायत के बड़ा टांगरानी गांव की है. ग्राम प्रधान नेहरू पूर्ति ने बताया अचानक हुए वज्रपात के चपेट में आने से बैल की मौत हो गई. उन्होंने बैल मालिक का पता लगाने का प्रयास किया तो पता चला यह बैल उसी गांव के एक किसान मांगू पूर्ति का था. जानकारी मिलने पर इस नुकसान से किसान काफी परेशान है. कुछ महीने बाद ही खेती का कार्य शुरू होने वाला है.
इसे भी पढ़ेः Seraikela : पारिवारिक विवाद में डालसा की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रधान जिला जज
There is no ads to display, Please add some



















































