जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ चलाया गया अभियान

 

जांच में गालूडीह में अवैध रुप से ईंट भट्ठा का हुआ खुलासा

 

जमशेदपुरः उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर शनिवार को जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के रोकथाम के लिए जिला खनन पदाधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी की. इस दौरान गालूडीह थाना अंतर्गत मौजा घुटिया में बिना परमिशन के अवैध रूप से ईंट भट्ठा संचालन करते हुए पाया गया, साथ ही स्थल पर कोयला खनिज का भंडारण लगभग 60 MT, 8000  घन मीटर मिट्टी का भंडारण पाया गया तथा 3000 निर्मित कच्चे ईंट पाया गया. स्थल पर पाए गए भंडारित खनिजों को जब्त कर अवैध इट भट्ठा संचालनकर्ता के विरुद्ध गालूडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. वहीं गुड़ाबांदा थाना अंतर्गत ग्राम पुनश्या में लगभग 35,000 सीएफटी बालू खनिज का अवैध भंडारण पाया गया, जिसे जब्त कर अज्ञात के विरुद्ध गुड़ाबांदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

 

इसे भी पढ़ेःउलीडीह आदर्शनगर में जदयू नेताओं ने चलाया संपर्क समस्या समाधान अभियान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Musabani : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोलमाबेड़ा गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य, सड़क और प्रशासनिक समस्याएं मुसाबनी : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के दोलमाबेड़ा गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *