जांच में गालूडीह में अवैध रुप से ईंट भट्ठा का हुआ खुलासा
जमशेदपुरः उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर शनिवार को जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के रोकथाम के लिए जिला खनन पदाधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी की. इस दौरान गालूडीह थाना अंतर्गत मौजा घुटिया में बिना परमिशन के अवैध रूप से ईंट भट्ठा संचालन करते हुए पाया गया, साथ ही स्थल पर कोयला खनिज का भंडारण लगभग 60 MT, 8000 घन मीटर मिट्टी का भंडारण पाया गया तथा 3000 निर्मित कच्चे ईंट पाया गया. स्थल पर पाए गए भंडारित खनिजों को जब्त कर अवैध इट भट्ठा संचालनकर्ता के विरुद्ध गालूडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. वहीं गुड़ाबांदा थाना अंतर्गत ग्राम पुनश्या में लगभग 35,000 सीएफटी बालू खनिज का अवैध भंडारण पाया गया, जिसे जब्त कर अज्ञात के विरुद्ध गुड़ाबांदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
इसे भी पढ़ेःउलीडीह आदर्शनगर में जदयू नेताओं ने चलाया संपर्क समस्या समाधान अभियान
There is no ads to display, Please add some



















































