बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की सांड्रा पंचायत में स्थित जामजुरकी गांव अपनी सदियों पुरानी परंपरा को जीवंत करने के लिए तैयार है। लक्ष्मी पूजा के अवसर पर 5 अक्टूबर से दो दिवसीय भव्य मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें फुटबॉल प्रतियोगिता और पारंपरिक ‘पाता नाच’ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रूप में मुख्य आकर्षण होंगे।
जामजुरकी का यह मेला क्षेत्र की सदियों पुरानी परंपरा का हिस्सा है। आस-पड़ोस के सैकड़ों लोग इस मेले में हिस्सा लेने आते हैं। आयोजक बताते हैं कि यह सिर्फ मनोरंजन का मंच नहीं है, बल्कि सामुदायिक भाईचारा और आपसी एकता को मजबूत करने का माध्यम भी है।
मेला कमेटी द्वारा आयोजित ‘पाता नाच’ प्रतियोगिता स्थानीय संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने का एक सराहनीय प्रयास है।
उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण फुटबॉल प्रतियोगिता है। इस बार मेले में पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों से कुल 32 टीमें भाग लेंगी। आयोजकों ने बताया कि मैदान पूरी तरह तैयार कर दिया गया है। प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: जमशेदपुर में 18वां स्वदेशी मेला, भूमि पूजन के साथ तैयारी शुरू


















































