Adityapur: भू-माफियाओं का आतंक, सरकारी वन भूमि की खुलेआम खरीद-बिक्री,प्रशासन चुप्पी

 

आदित्यपुर:   आदित्यपुर थाना वार्ड नंबर 3 शांति नगर में इन दिनों भू-माफियाओं द्वारा वन विभाग के जमीन को अवैध रूप से कब्जा की जा रही है। यहां सरकारी वन भूमि को खुलेआम धड़ल्ले से बेचा जा रहा है और जिला प्रशासन एवं वन विभाग इस पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वन विभाग की जमीन प्रति कट्ठा 1 से 2 लाख रुपये में बेची जा रही है, जिसमें कथित तौर पर नीचे से ऊपर तक की मिलीभगत है। इस पूरे खेल में सफेदपोश नेता और कुछ सरकारी अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

तनाव का माहौल

जमीन की इस अवैध खरीद-बिक्री के कारण इलाके में तनाव का माहौल है और खूनी संघर्ष की आशंका भी जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी यहां अवैध कब्जा को लेकर खूनी संघर्ष हो चुकी है जिसे लेकर कुछ अपराधी जेल की हवा खा रही है। जमीन खरीद बिक्री में वन विभाग के एक अधिकारी की भी भूमिका है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की जाए तो आने वाले दिनों में पूरे इलाके में अवैध निर्माण की भरमार हो जाएगी, जिससे पर्यावरणीय संतुलन पर भी खतरा मंडराने लगेगा।फिलहाल भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। जिला प्रशासन अनदेखी कर मौन है।

इसे भी पढ़ें : Nicosia: पीएम मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारिओस से नवाजा गया

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time