Adityapur: संकीर्ण रास्ते, बिखरी दुकानदारी, आदित्यपुर हाट के पुनर्गठन की मांग

आदित्यपुर: आदित्यपुर हाट में वर्षों से दुकानदारी कर रहे फुटपाथी दुकानदारों ने बाजार को अतिक्रमण मुक्त कर पुनः व्यवस्थित करने की मांग की है. इसके लिए सब्जी, मांस और मछली विक्रेताओं सहित अन्य छोटे दुकानदारों ने सरायकेला कृषि उत्पादन बाजार समिति के पणन सचिव को एक मांग पत्र सौंपा है. दुकानदारों का कहना है कि वे पिछले 40 से 50 वर्षों से इसी हाट बाजार में अपना व्यापार कर रहे हैं और पीढ़ी दर पीढ़ी इससे परिवार का जीवन-यापन होता आया है. लेकिन अब कुछ प्रभावशाली दुकानदारों ने बाजार में अतिक्रमण कर अपने लिए टीन शेड से स्थायी दुकानें खड़ी कर ली हैं.

दबंगों की मनमानी, रास्ते भी हुए तंग

एक-एक व्यक्ति द्वारा चार से पाँच दुकानें कब्जा कर भाड़े पर चलाई जा रही हैं. आवश्यकता पड़ने पर ये दुकानें ऊंचे दामों में बेची भी जाती हैं. इस वजह से आदित्यपुर हाट का चारों ओर का रास्ता संकीर्ण हो गया है, जिससे अन्य दुकानदारों को न तो जगह मिल रही है और न ही ग्राहकों को सुविधा.जगह की कमी के कारण छोटे दुकानदारों को थाना रोड, अस्पताल रोड, रेलवे फाटक जैसे स्थानों पर दुकान लगानी पड़ रही है. इससे ट्रैफिक की समस्या बढ़ती है और अक्सर प्रशासन की कार्रवाई का सामना भी करना पड़ता है.

जब भी होती है कार्रवाई की बात, दबंग करते हैं षड्यंत्र

फुटपाथी दुकानदारों का आरोप है कि जब भी प्रशासन द्वारा हाट को अतिक्रमण मुक्त करने की पहल होती है, दबंग दुकानदार एकजुट होकर षड्यंत्र रचते हैं. आरोप-प्रत्यारोप और झूठे दावों से वे कार्रवाई को विफल करने का प्रयास करते हैं. ऐसे में प्रशासन को भी सजग रहने की आवश्यकता है.

चेतावनी: यदि नहीं हुआ समाधान तो होगा आंदोलन

दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें हाट बाजार में सम्मानपूर्वक व्यवस्थित नहीं किया गया तो वे सभी मिलकर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे. उनका स्पष्ट कहना है कि वे व्यवस्थित दुकानदारी कर सुरक्षित और निर्भय जीवन जीना चाहते हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: गरीबों की सुरक्षा के लिए अमीरों पर “संपत्ति कर” लगाने की मांग, नेशनल हॉकर फेडरेशन का हस्ताक्षर अभियान

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time