Deoghar: शादी के 9 महीने बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, सास और जेठानी पर हत्या का आरोप

देवघर: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के कोयरीडीह गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान गुंजा देवी के रूप में हुई है. 9 महीने पहले ही गुंजा की शादी हुई थी.

सास और जेठानी पर हत्या का आरोप

गुंजा की दादी, जयप्रकाश पांडेय के अनुसार, गुंजा अपनी बुआ की शादी के निमंत्रण कार्ड देने कोयरीडीह गई थी. वहां, गुंजा की सास और जेठानी ने बताया कि वह कमरे में बंद हो गई है और दरवाजा नहीं खोल रही है. जब पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया, तो गुंजा का शव फांसी से लटका हुआ पाया गया. जयप्रकाश पांडेय ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है.

घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री गिरिजा व्यास के निधन से शोक की लहर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सिदगोड़ा बाजार शराब दुकान चोरी का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई, दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिदगोड़ा बाजार स्थित शराब दुकान में हुई चोरी की घटना…

Spread the love

Jadugoda : राशन डीलर मिकी हांसदा के घर से डेढ़ लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुंडी तोड़कर नकद व आभूषण ले उड़े चोर, थाना प्रभारी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण घर सूना पाकर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, लाखों के गहने और नकदी गायब…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *