पोटका : टांगराईन पंचायत के केरकेटा गांव में रविवार को रामनवमी के शुभ अवसर पर अष्टम प्रहर व्यापी अखण्ड हरि नाम संकीर्तन सह नर नारायण भोज में भक्त मंडली की भारी भीड़ देखी गई। महिला संप्रदायों ने मधुर हरिनाम एवं नृत्य के माध्यम से भक्त मंडली को भाव विभोर किया। मौके पर उपस्थित समाजसेवी पिन्टू गुप्ता उर्फ दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया भगवान गौरांग महाप्रभु झारखंड के इसी रास्ते से पूरी जगन्नाथ मंदिर से लौटने के क्रम ठहरे थे। इसलिए इस क्षेत्र में हरिनाम संकीर्तन का अलग महत्व है। साथ ही रामनवमी पर इसका आयोजन इसके महत्व को और बढ़ा दिया। आयोजन समिति के द्वारा सभी आगंतुकों को नर नारायण भोज में भोजन कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के युवक युवतियों के अलावे क्षैत्र के बुद्धिजीवियों एवं सुबल महाकुड़,सुधिर महाकुड़, रंजीत प्रधान,प्रशन महाकूड़, रंजीत पूरान, गौरीशंकर,शांतना,हिरालाल, मनबोध प्रधान, आदि की मुख्य भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें : Saraikela : रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा और बाइक रैली निकाली गई, महा आरती में हजारों भक्त हुए शामिल




















































