Chaibasa : कमारहातु में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 9 मार्च को

चाईबासा : सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु मागे पर्व और वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर ग्राम मुंडा बिरसा देवगम की अध्यक्षता और मतकमहातु पंचायत मुखिया जुलियाना देवगम एवं पूर्व मुखिया लादू देवगम की उपस्थिति में विशेष बैठक बुलाई गई। बैठक में मागे पर्व हेतु नाच आखड़ा की साफ-सफाई एवं खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करने हेतु पुरस्कार के प्रकार पर चर्चा किया गया। चर्चा किया गया कि आज की परिस्थिति में हम सुधारवादी कदम बढ़ाने की ओर तेजी से अग्रसर हैं। ऐसे में हमें कुछ पूर्व के समय के रिवाजों में हल्का सुधार करना जरूरी है।

नेतृत्व संभालकर आयोजन को सफल बनाएं – मुखिया 

बैठक में पूर्व मुखिया लादू देवगम ने कहा कि आगामी 9 मार्च को आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में सभी युवा हर स्पर्धा में अपना नेतृत्व संभालकर आयोजन को सफल बनाएं। प्रतियोगिता में हर आयु वर्ग के लिए स्पर्धाएं आयोजित होगी। ज्ञात हो कि मतकमहातु पंचायत में मागे पर्व 7 और 8 मार्च को मनाया जाएगा।हर वर्ष पर्व के तीसरे दिन यानि हरमगेया में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया जाता है। बैठक में ग्रामसभा सचिव सोमय देवगम,सामु देवगम,कृष्णा देवगम,तुराम देवगम,जयमती देवगम, मुन्ना देवगम,पोते देवगम,सोमा देवगम,दामु देवगम,अमन देवगम,डाकुआ साउ देवगम,शिवा देवगम आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चिरकुंडा थाने में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time