सरायकेला: नौरंगराय सूर्य देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल में आयोजित मातृ सम्मेलन में लगभग 700 माताओं ने भाग लिया. यह कार्यक्रम विद्यालय के परिसर में धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीमा रानी मंडल और उपाध्यक्ष उमा महतो द्वारा किया गया.

प्रधानाचार्य का संबोधन: माताओं की भूमिका पर प्रकाश
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य कुणाल कुमार ने उपस्थित माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि माताएं ही सृष्टि की सृजन करती हैं. उन्होंने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आज का युग महिलाओं की शक्ति और आत्मनिर्भरता का है. कुणाल कुमार ने बताया कि परिवार में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है और हमें ऐसे बच्चों का निर्माण करना है, जो आत्मनिर्भर हों और आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें.
कार्यक्रम में अन्य महत्वपूर्ण बिंदु
इस अवसर पर कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जैसे बच्चों की मानसिक और शारीरिक विकास के लिए माताओं की भूमिका, समाज में महिलाओं की भागीदारी और उनके अधिकार.
इसे भी पढ़ें : Ramgarh : धनंजय कुमार पुटूस ने लगाया जनता दरबार, दर्जनों ग्रामीण ने अपनी समस्याओं को रखा
There is no ads to display, Please add some



















































