Gamharia : प्राथमिक विद्यालय तिरीलडीह में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता  का आयोजन

गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड के ईटागढ़ पंचायत अंतर्गत प्रावि तिरीलडीह में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. एचएम (प्रधानाध्यापक) संजीव रथ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया संध्यारानी सरदार व पूर्व मुखिया रवींद्र सरदार टाइगर ने किया. दोनों अतिथियों उपस्थित लोगों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया. साथ ही बच्चों नियमित स्कूल भेजने के लिए घर-घर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान स्कूल के बच्चों समेत अभिभावकों के बीच विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हर साल किताबें बदलने की व्यवस्था पर रोक लगाए शिक्षा विभाग : कुलविंदर

गाजुड़ संस्था स्कूल में बनवाएगी पुस्तकालय

जिसके विजेताओं को मुख्य अतिथि गाजुड़ संस्था के संस्थापक जन्मेजय सरदार ने पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है. खेल से हमें टीम वर्क, अनुशासन, आत्मविश्वास व सहयोग करने की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने बच्चों के लिए स्कूल में पुस्तकालय बनवाने की बात कही. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि नीलांबर सरदार, वार्ड सदस्य पातोय सरदार, दिलीप गोप, बबलू, गुलशन प्रधान, सत्यनारायण महतो, रवि कालिंदी समेत अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: मजदूरों को काम मजदूरी की उप प्रमुख की शिकायत पर निदेशक ने दिए जांच के आदेश

Spread the love

Related Posts

Potka : कलियुग में हरि नाम संकीर्तन ही मोक्ष का सबसे सरल साधन : चंपई सोरेन

बड़ा भालकी में गनदीपायन संघ द्वारा आयोजित साढ़ेस प्रहार हरि नाम संकीर्तन का दूसरा दिन पोटका : जामदा पंचायत अंतर्गत बड़ा भालकी में गनदीपायन संघ द्वारा आयोजित साढ़ेस प्रहार हरि…

Spread the love

बहरागोड़ा : बरसोल में ‘डॉ. राम मनोहर लोहिया चैतन्यता एवं कौशल विकास केंद्र’ का हुआ शिलान्यास

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के विकास में सोमवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। बरसोल मौजा में डॉ. राम मनोहर लोहिया चैतन्यता और कौशल विकास केंद्र का भव्य शिलान्यास किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time