Jharkhand: झारखंड में 30 IPS अधिकारियों का तबादला, अनुराग गुप्ता प्रभार मुक्त

रांची: झारखंड सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। एक साथ 30 IPS अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया गया है। इसमें पुलिस महानिदेशक स्तर से लेकर SP तक की जिम्मेदारियाँ बदली गई हैं।

ACB और CID में बदलाव
पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता से ACB और CID का प्रभार हटा दिया गया है। उनकी जगह जैप ADG प्रिया दुबे को ACB का DG बनाया गया है। वहीं, रांची IG मनोज कौशिक को IG CID की जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्यालय और बड़े पद
वायरलेस DG प्रशांत सिंह को DG मुख्यालय का प्रभार सौंपा गया है।
सुमन गुप्ता को रेल ADG नियुक्त किया गया।
बोकारो आईजी क्रांति कुमार गडीदेशी को IG मानवाधिकार बनाया गया।
दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू IG बनाया गया।
सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय पदस्थापित कर जेल IG का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
सुनील भास्कर को बोकारो जोनल IG और पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल IG बनाया गया।

रांची पुलिस में बड़ा बदलाव
चाईबासा SP राकेश रंजन अब रांची के नए एसSP होंगे।
पारस राणा को सिटी SP रांची बनाया गया है, साथ ही जैप-10 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
राकेश सिंह को ट्रैफिक SP रांची बनाया गया और वायरलेस SP का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

DIG स्तर पर तबादले
संजीव कुमार – DIG एसआईबी
शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल – DIG सब
मनोज रतन – DIG स्पेशल ब्रांच
नौशाद आलम अंसारी – पुलिस मुख्यालय
रांची एसSP चंदन कुमार सिन्हा – ACB DIG
देवघर SP अजीत पीटर डुंगडुंग – संयुक्त निदेशक, पुलिस अकादमी हजारीबाग

SP स्तर पर तबादले
अरविंद कुमार सिंह – SP स्पेशल ब्रांच
एहतेशाम वकारिब – सीआईडी SP
अमित रेनू – चाईबासा SP
सौरभ – देवघर SP
अजीत कुमार – रेल SP जमशेदपुर
दीपक कुमार पांडे – SP स्पेशल ब्रांच
अनिमेष नैथानी – ACB SP
कैलाश करमाली – रेल SP धनबाद
मनोज स्वर्गीयरी – जैप-3 गोविंदपुर कमांडेंट
मूमल राजपुरोहित – जैप-8 कमांडेंट

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur : साकची पुलिस ने चेन छिनतई गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    Ranchi: सिल्ली में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, छात्रवृत्ति और वित्तीय संकट पर चिंता

    सिल्ली:  सिल्ली में आज रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन सिल्ली कॉलेज पानी टंकी के सामने किया गया, जिसका उद्देश्य…

    Spread the love

    Jharkhand: शीतलहर की चपेट में झारखंड, कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे – अलर्ट जारी

    रांची:  झारखंड इस समय शीतलहर की चपेट में है। राज्य के कई जिलों में तापमान अचानक नीचे गिरने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 से अधिक…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *