Army General उपेंद्र द्विवेदी बोले – शतरंज के खेल जैसा था Operation Sindoor

चेन्नई:  भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर की तुलना शतरंज के खेल से करते हुए कहा कि इस मिशन में कभी पता नहीं था कि दुश्मन अगली चाल क्या चलेगा। IIT मद्रास में भारतीय सेना की रिसर्च सेल ‘अग्निशोध’ के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए जनरल द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक ‘ग्रे जोन’ ऑपरेशन था, जिसमें पारंपरिक तरीके नहीं अपनाए गए।
उन्होंने कहा – “शतरंज की तरह हमें दुश्मन की हर चाल पर नजर रखनी पड़ी और मौके पर चेकमेट देना पड़ा। इसके लिए हमें दुश्मन के इलाके में जाकर अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ी। इस दौरान कुछ नुकसान भी हुआ, लेकिन यही जिंदगी की हकीकत है।”

पाकिस्तान पर तंज
जनरल द्विवेदी ने पाकिस्तान को निशाना बनाते हुए कहा, “अगर पाकिस्तान से पूछेंगे कि वो जीता या हारा, तो वो कहेगा – हमारे आर्मी चीफ अब फील्ड मार्शल बन गए, मतलब हम जीते। वरना उन्हें फील्ड मार्शल क्यों बनाया जाता?”

छात्रों को आत्मनिर्भरता का संदेश
कार्यक्रम में जनरल द्विवेदी ने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि ‘अग्निशोध’ सेल का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाना है और इसमें युवा शोधकर्ताओं की भूमिका अहम होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: SSP आवास से महज 200 मीटर दूर दिनदहाड़े चोरी हुई बाइक, देखें Video


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Potka : पोटका के विकास कुमार भकत व अफ्रीका के लेखकों ने मिलकर लिखी ‘इंटरनेशनल इंग्लिश ग्रामर’ ऑनलाइन मंचों पर उपलब्ध है पुस्तक

    विकास कुमार भकत पुस्तक के हैं मुख्य लेखक व संपादक, विद्यार्थियों, शिक्षक और अंग्रेजी सीखने के इच्छुक लोगों के लिए उपयोगी है पुस्तक पोटका : अंग्रेजी भाषा और व्याकरण की…

    Spread the love

    Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

    चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time