Hazaribagh: सांसद प्रतिनिधि के प्रयास से कैंसर पीड़ित को 4 लाख 81 हजार 823 की सहायता राशि स्वीकृत हुई

सांसद मनीष जायसवाल के मार्गदर्शन में जरूरतमंदों को मिल रही है मदद:धनंजय कुमार पुटूस

हजारीबाग : लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल के मार्गदर्शन एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस के प्रयास से एक कैंसर पीड़ित मरीज को उसके इलाज हेतु सरकार से चार लाख इक्यासी हजार आठ सौ तेईस रुपये  की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।

सहयोग के लिए आवेदन दिया था

ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले एक कैंसर पीड़ित के परिजनों ने अधिवक्ता विधान सिंह के साथ धनंजय कुमार पुटूस के जनता दरबार में इलाज में सहयोग के लिए आवेदन दिया था। मामले की गंभीरता को समझते हुए धनंजय कुमार पुटूस ने इसे तुरंत संज्ञान में लेते हुए सांसद मनीष जायसवाल के मार्गदर्शन में तत्परता के साथ आवश्यक पहल की। जिसके फलस्वरूप पीड़ित को सहयोग मिल सका।

मनीष जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त

इस मानवीय सहयोग के लिए सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने बुधवार को सांसद मनीष जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सहयोग देने हेतु सिविल सर्जन डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद, सिविल सर्जन कार्यालय के हेड क्लर्क नरेश राम एवं क्लर्क अरविंद कुमार व अधिवक्ता विधान सिंह को भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनकी समन्वित भूमिका से यह सहायता समय पर स्वीकृत हो सकी।

धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में सांसद मनीष जायसवाल के मार्गदर्शन मे हम सब सदैव तत्पर रहते हैं और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा ताकि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा सके।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : मारवाड़ी महिला मंचः प्रभा पड़िया प्रदेश अध्यक्ष, सीमा अग्रवाल जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ

    जमशेदपुर : मंगलवार को मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया…

    Spread the love

    Jamshedpur : जया किशोरी ने भक्त नरसी की अटूट आस्था और प्रभु के प्रति समर्पण को किया उजागर

    साकची में नानी बाई रो मायरो धार्मिक कथा का प्रथम दिन जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्धारा आयोजित तीन दिवसीय भक्तों को भगवान…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time