Baba Ramdev: योगगुरु के ‘शरबत जिहाद’ टिप्पणी ने लांघी सीमाएं, HC ने लगाई फटकार – अगली सुनवाई में उपस्थिति अनिवार्य

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने योगगुरु बाबा रामदेव के विवादित बयान पर सख्त रुख अपनाया है. “शरबत जिहाद” शब्दों का इस्तेमाल कर उन्होंने हमदर्द कंपनी के उत्पाद पर टिप्पणी की थी, जिसे लेकर अदालत ने नाराजगी जताई है. न्यायमूर्ति अमित बंसल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह बयान “न्यायालय की अंतरात्मा को आघात पहुंचाने वाला” है और इसका कोई औचित्य नहीं था.

क्या यह सिर्फ प्रचार था या सामाजिक वैमनस्य की चिंगारी?

बाबा रामदेव ने 3 अप्रैल को पतंजलि के गुलाब शरबत का प्रचार करते हुए हमदर्द के ‘रूह आफ़ज़ा’ ब्रांड पर निशाना साधा. उनका दावा था कि “इस शरबत से जो पैसा कमाया जाता है, उसका उपयोग मदरसे और मस्जिद बनाने में किया जाता है”. इस पर हमदर्द कंपनी की ओर से अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई.

हालाँकि, बाद में बाबा रामदेव ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी ब्रांड या समुदाय का नाम नहीं लिया था.

अदालत का तीखा रुख, अगली सुनवाई में उपस्थिति अनिवार्य

हाईकोर्ट ने रामदेव की ओर से पेश हुए वकील से निर्देश लेकर अगली सुनवाई में स्वयं उपस्थित होने को कहा है. अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में इस तरह की टिप्पणी दोहराई गई, तो वह कठोर आदेश पारित करने से पीछे नहीं हटेगी.

‘शरबत जिहाद’: प्रचार की आड़ में नफरत?

हमदर्द की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने तर्क दिया कि यह मामला सिर्फ मानहानि का नहीं, बल्कि सांप्रदायिक विभाजन फैलाने का है. उन्होंने कहा, “यह भाषण नफरत से भरा हुआ है. बाबा रामदेव को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए, न कि दूसरों को निशाना बनाना.”

वर्तमान में बाबा रामदेव की ओर से मामले पर बहस करने वाले वकील अनुपस्थित थे, इसलिए अदालत इस पर अगली सुनवाई में दोबारा विचार करेगी.

इसे भी पढ़ें :

Khadi: ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का प्रतीक बनी खादी, 11 वर्षों में उत्पादन, बिक्री और रोजगार में लगाई ऐतिहासिक छलांग


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

    616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

    बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time