शहादत दिवस पर बाबा तिलका माझी की वीरता और बलिदान को किया गया याद

 

जमशेदपुर : तिलका माझी शहीद स्मारक समिति ने सोमवार को शहादत दिवस समारोह में बाबा तिलका माझी की वीरता और बलिदान को याद किया. इस अवसर पर माझी बाबा रमेश मुर्मू और दीपक रंजीत ने पत्थलगड़ी और मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा तिलका माझी की बहादुरी और अंग्रेजों के खिलाफ उनके संघर्ष को याद किया. उन्होंने कहा कि बाबा तिलका माझी अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने वाले पहले योद्धाओं में से एक थे. उनकी बहादुरी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अंग्रेज अफसर उनके नाम से कांपते थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Co-Operative College में मनाया गया युवा दिवस, विवेकानंद के विचारों से किया युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन

तिलका माझी की एक विशाल प्रतिमा स्थापित करेंगे

समिति ने घोषणा की कि वे जल्द ही बाबा तिलका माझी की एक विशाल प्रतिमा स्थापित करेंगे, जो उनकी बहादुरी और बलिदान को और भी प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करेगी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से राखाल सोरेन, रमेश मुर्मू, दीपक रंजीत, लखु तंतुबाई, सुनील रजक, कामेश्वर महतो, नविन सोरेन, हौंडा दास, पाडु गोराई आदि लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :  Railway: आद्रा मंडल में विकास कार्य का असर, इन ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित

Spread the love

Related Posts

Potka : कलियुग में हरि नाम संकीर्तन ही मोक्ष का सबसे सरल साधन : चंपई सोरेन

बड़ा भालकी में गनदीपायन संघ द्वारा आयोजित साढ़ेस प्रहार हरि नाम संकीर्तन का दूसरा दिन पोटका : जामदा पंचायत अंतर्गत बड़ा भालकी में गनदीपायन संघ द्वारा आयोजित साढ़ेस प्रहार हरि…

Spread the love

बहरागोड़ा : बरसोल में ‘डॉ. राम मनोहर लोहिया चैतन्यता एवं कौशल विकास केंद्र’ का हुआ शिलान्यास

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के विकास में सोमवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। बरसोल मौजा में डॉ. राम मनोहर लोहिया चैतन्यता और कौशल विकास केंद्र का भव्य शिलान्यास किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time