Baharagoda : बहरागोड़ा सीएचसी में सहियाओं ने चार माह से प्रोत्साहन राशि न मिलने पर किया धरना-प्रदर्शन

  • अकाउंट मैनेजर और बीटीटी की लापरवाही पर नाराज सहिया एवं सहिया साथी
  • सहियाओं ने प्रशासन से समय पर प्रोत्साहन राशि की मांग की

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सहिया एवं सहिया साथियों ने चार माह से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। सहियाओं ने बताया कि अक्टूबर माह से अब तक उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला है और अकाउंट मैनेजर व बीटीटी द्वारा यह कहकर मामला टाला जा रहा है कि पे-आईडी (Pay ID) अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है। हालांकि उन्हें केवल आश्वासन दिया जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर राशि का भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सहियाओं ने कहा कि पूर्व अकाउंट मैनेजर श्यामा प्रसाद महापात्र के कार्यकाल में भुगतान समय पर होता था, लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में सीआरपीएफ का “मिशन कामियाब” बना बदलाव की मिसाल, 20 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

चार माह से प्रोत्साहन राशि न मिलने पर सहियाओं का रोष

सहियाओं ने प्रशासन से मांग की कि प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित एवं समय पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। धरना-प्रदर्शन में टुंपा प्रधान, नमिता साहू, चंदना शीट, ममता दिगार, साधना बेरा, कविता प्रधान, जय श्री घोष, अमिताभ पात्र, ममता भद्र, मौसाना साहू सहित प्रखंड की बड़ी संख्या में सहिया एवं सहिया साथी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सहिया स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और गर्भवती महिलाओं की देखभाल से लेकर आपातकालीन परिस्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, ऐसे में उनका सम्मान और समय पर भुगतान सुनिश्चित होना चाहिए।

Spread the love

Related Posts

Gua : बड़ाजामदा मेन रोड में धूल प्रदूषण से दुकानदार व ग्रामीण परेशान, प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

गुवा : चाईबासा जिले के बड़ाजामदा मेन रोड में भारी धूल प्रदूषण को लेकर दुकानदारों एवं ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय दुकानदारों और…

Spread the love

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time