बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सांड्रा पंचायत अंतर्गत सितुमडीही गांव में बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का शुक्रवार को शिलान्यास किया गया। यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत की गई है,जो कि सितुमडीही टोला से बिमल हेंब्रम के घर तक बनाई जाएगी। शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक समीर कुमार मोहंती और सांसद प्रतिनिधि चुनु महाली मौजूद रहे। दोनों ने नारियल फोड़कर इस कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। शिलान्यास के बाद विधायक मोहंती ने कहा कि ग्रामीण वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि सड़क बन जाने से स्थानीय लोगों की आवागमन की समस्या दूर होगी। सड़क का निर्माण राठौर ट्रेडर्स नामक ठेका कंपनी कराएगी. सड़क निर्माण की पहल के लिए ग्रामीणों ने विधायक और स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, मुखिया पति गणेश मुंडा, जादूपति राणा, बुद्धदेव साहू समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Saraikela: पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए शेफाली महतो काट रही दफ्तरों के चक्कर




















































