Baharagora: धूमधाम से मना बकरीद का त्योहार, मस्जिद में पुलिस बल तैनात

 

बहरागोड़ाः शनिवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिद तथा ईदगाह में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग पारंपरिक वस्त्रों पहनकर मस्जिद में पहुंचे. वहीं नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और कुर्बानी की रस्म अदा की.

मस्जिद में पुलिस बल तैनात

बाहरागोड़ा प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. मस्जिद में पुलिस बल तैनात किया गया था.थाना प्रभारी शंकर प्रशाद कुसबहा ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था.प्रशासन ने सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी है. त्योहार के दौरान समाज के सभी वर्गों में भाईचारे का माहौल दिखा. प्रशासन ने लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ ने आयुक्त और संयुक्त सचिव से लंबित वेतन भुगतान करने की मांग की

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : बर्मामाइंस कैरेज कालोनी अखाड़ा कमिटी ने विधायक मंगल कालिंदी को किया सम्मानित

    कर्तव्य व मर्यादा की सीख देता है रामनवमी  :  महेंद्र पांडेय जमशेदपुर : रामनवमी के अवसर पर कैरेज कालोनी स्थित हनुमान मंदिर अखाड़ा कमिटी की ओर से सम्मान समारोह का…

    Spread the love

    Potka : रामनवमी पर हल्दीपोखर में निकली भव्य हनुमान झांकी, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

    पोटका : रामनवमी के अवसर पर पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर में विजय बजरंग अखाड़ा द्वारा भव्य हनुमान झांकी का आयोजन किया गया। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली इस झांकी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time