Bahragora: बहरागोड़ा में ट्रक से टकराई कार, मां-बेटी और चालक की दर्दनाक मौत

बहरागोड़ा:  एनएच-18 पर झरिया मोड़ के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कोलकाता से जमशेदपुर जा रही मारुति स्विफ्ट (WB51C7151) एक 14-चक्का ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई।

मृतकों की पहचान
चालक गणेश रॉय (50 वर्ष), निवासी चक्रबाड़िया रोड, कोलकाता
कुसुमिता पटनायक (55 वर्ष), निवासी प्रथिक बिहार, कदमा, जमशेदपुर
उनकी बेटी मोनिका पटनायक (28 वर्ष)

तीनों गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें बहरागोड़ा पुलिस और एनएचएआई एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और कार दोनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *