Bahragora : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बहरागोड़ा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी कार्यालय परिसर में सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन कर झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्व. सोनू के फोटो चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति तथा संतुष्टि के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान वक्ताओं ने पार्टी और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। इस श्रद्धांजलि सभा में गुरुचरण मांडी, रास बिहारी साऊ, मिंटू पाल, निर्मल दुबे, मनोरंजन होता, विशु ओझा, रिंकू माईती और यदुपति राणा समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : अज्ञात वाहन की टक्कर से दो इकलौते बेटों की मौत, परिजनों में छाया मातम


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा बढ़ा, 26 अक्टूबर की सुबह तक तूफान में बदल सकता है सिस्टम

28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंचने की संभावना, झारखंड और कोल्हान में संभावित असर पर मौसम विभाग के अगले अपडेट पर रहेगी नजर जमशेदपुर :  बंगाल…

Spread the love

Bahragora : जामजुरकी में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, मुखिया राम मुर्मू ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के अंतर्गत मानुषमुड़िया पंचायत के जामजुरकी गांव में खेलप्रेमियों और युवाओं के भारी उत्साह के बीच दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ आज किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *