बहरागोड़ा: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस प्रशासन को नई ऊर्जा मिली, जब आठ नवनियुक्त चौकीदारों ने औपचारिक रूप से अपना योगदान दिया. ये सभी उम्मीदवार हाल ही में आयोजित चौकीदार बहाली परीक्षा में सफल हुए थे और अब वे थाना परिवार का हिस्सा बन चुके हैं.
लंबे समय से थी चौकीदारों की कमी
बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पिछले कई महीनों से चौकीदारों की भारी कमी थी, जिससे गश्ती, निगरानी और प्रशासनिक कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था. पुलिसकर्मियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ता जा रहा था. ऐसे में इन नए चौकीदारों की नियुक्ति से थाना की कार्यप्रणाली में सुधार आने की उम्मीद है.
कानून-व्यवस्था होगी और अधिक सुदृढ़
नवनियुक्त चौकीदारों की तैनाती से न सिर्फ गश्ती व्यवस्था में तेजी आएगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना संप्रेषण और निगरानी प्रणाली भी अधिक प्रभावी होगी. इससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अहम प्रगति होगी.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: राशन कार्डधारियों को नहीं मिल रहा अनाज, अंचल अधिकारी से JDU ने की शिकायत



















































