Bahragora: कब्रिस्तान की घेराबंदी और मरम्मत का काम शुरू, पूरी हुई वर्षों पुरानी मांग

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड के पाठ पूर्व पंचायत स्थित मुस्लिम बस्ती में कब्रिस्तान की पक्की घेराबंदी और मरम्मत का काम आखिरकार शुरू हो गया है।
परियोजना का शिलान्यास विधायक समीर कुमार मोहंती और सांसद प्रतिनिधियों ने नारियल फोड़कर किया। इस योजना को कल्याण विभाग के परियोजना निदेशक (आईटीडीए) से स्वीकृति मिली थी। काम शुरू होने से बस्ती के लोगों में खुशी की लहर है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कब्रिस्तान की हालत वर्षों से बेहद खराब थी। बार-बार मांग करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब स्वीकृति मिलने से न सिर्फ उनकी पुरानी मांग पूरी हुई है, बल्कि उन्हें अपने प्रियजनों को दफनाने के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक जगह मिल सकेगी।
लोगों ने इसके लिए विधायक और सांसद के प्रति आभार जताया।

शिलान्यास समारोह में परवेज आलम, कैस, जावेद, लालू, महम्मद इरफान, उप मुखिया विकास मित्र, विश्वजीत ओझा, राजीव लेंका, बुद्धदेव साव, रहमान अंसारी, अफजूल आलम, फैज खान और श्याम दे समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने इसे क्षेत्र के विकास और समुदाय की ज़रूरतों को पूरा करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: बहरागोड़ा में कृषक पाठशाला का निरीक्षण, किसानों के लिए जल्द शुरू होंगे प्रशिक्षण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मारवाड़ी महिला मंचः प्रभा पड़िया प्रदेश अध्यक्ष, सीमा अग्रवाल जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ

जमशेदपुर : मंगलवार को मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Jamshedpur : जया किशोरी ने भक्त नरसी की अटूट आस्था और प्रभु के प्रति समर्पण को किया उजागर

साकची में नानी बाई रो मायरो धार्मिक कथा का प्रथम दिन जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्धारा आयोजित तीन दिवसीय भक्तों को भगवान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time