Bahragora: बहरागोड़ा CHC में दो ANM को दी गई भावुक विदाई, 38 वर्षों की सेवा को किया गया सलाम

बहरागोड़ा:  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहरागोड़ा में शुक्रवार को एक भावुक माहौल के बीच सेवानिवृत्त एएनएम लक्ष्मीप्रिया बेरा और मीना कुमारी को विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता सीएचसी प्रभारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने की।

दोनों एएनएम ने वर्ष 1986 में स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवा यात्रा की शुरुआत की थी और 31 अक्टूबर 2025 को सेवानिवृत्त हुईं। लगभग 38 वर्षों तक ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा में योगदान देने के लिए सीएचसी परिवार ने उन्हें स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया।

डॉ. उत्पल मुर्मू ने कहा, “विदाई एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, लेकिन ऐसी सेवाओं को याद रखना और सम्मान देना संस्था की जिम्मेदारी होती है।” उन्होंने दोनों सेवानिवृत्त एएनएम की कार्यनिष्ठा और सहयोगी स्वभाव की प्रशंसा की।

इस अवसर पर लक्ष्मीप्रिया बेरा ने अपने सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सेवा अवधि उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। समारोह के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने वस्त्र, छाता और बुके भेंट कर शुभकामनाएँ दीं। पूरा माहौल भावुकता और सम्मान से भर गया।

कार्यक्रम में बहरागोड़ा सीएचसी के पूर्व प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश चौधरी, डॉ. सुपर्णा नायक, बड़ाबाबू कालीपद देहुरी, लेब टेक्नीशियन दिनेश घोष, एएनएम अर्चना बाहुटी, पंकज महतो सहित सीएचसी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: आद्रा अधिकारी क्लब में राष्ट्रगीत की गूंज, सामूहिक गायन से उमड़ा जोश

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time