Bahragora: भाई-बहन के प्यार में बंधा स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रक्षाबंधन उत्सव

बहरागोड़ा:  शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बहरागोड़ा में रक्षाबंधन का पर्व पूरे उल्लास और भावनात्मक वातावरण में मनाया गया। हालांकि रक्षाबंधन 9 अगस्त को है, लेकिन विश्व आदिवासी दिवस के कारण उस दिन विद्यालय बंद रहेगा, इसलिए यह उत्सव एक दिन पहले आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी छात्राओं ने कतारबद्ध होकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु, बुद्धिमत्ता और सशक्त नागरिक बनने की कामना की। भाईयों ने भी अपनी बहनों की सुरक्षा और प्रगति में साथ निभाने का वचन दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं संकुल प्रमुख अशोक कुमार नायक ने बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व पर सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने कहा, “यह पर्व सिर्फ भाई-बहन का नहीं, बल्कि समाज में एक-दूसरे की रक्षा और स्नेह का प्रतीक है। हम जिसे अपनी रक्षा का पात्र मानते हैं, या जिनकी रक्षा करना चाहते हैं, उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लेते हैं।”

कार्यक्रम में शिक्षक हरिहर माईति, राखहरि कुंडू, मानिक मान्ना, गौरांग राणा और दिती मिश्र के साथ कुछ विद्यार्थियों ने भी रक्षाबंधन से जुड़े अपने विचार और अनुभव साझा किए। सभी ने इस पर्व को भाईचारे, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति का प्रतीक बताया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में हुआ महारुद्राभिषेक, बर्फ से बनी शिवलिंग और पार्थिव पूजा बनीं आकर्षण का केंद्र

Spread the love

Related Posts

Bahragora : ब्रामनकुंडी के पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का सैलाब, कटीली टहनियों पर लेटकर भोक्ताओं ने शुरू किया ऐतिहासिक गाजन पर्व

बहरागोड़ा : ब्रामनकुंडी पंचायत स्थित पौराणिक शिव मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए चार दिवसीय गाजन पर्व का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है, जहाँ गुरुवार…

Spread the love

Gua : सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टाँपर आदित्य प्रेयश बना

सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित डीएवी चिड़िया के बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में विद्यालय प्रबंधन कृत संकल्पित : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time