Jamshedpur: “इंद्रलोक” में होगी मां दुर्गा की आराधना, बागबेड़ा में भूमि पूजन संपन्न

जमशेदपुर:  बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, रोड नंबर-4 द्वारा आज आगामी दुर्गा पूजा को लेकर भूमि पूजन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पूजा समिति के सदस्यों समेत क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

भूमि पूजन के यजमान के रूप में जिला पार्षद डॉ. कविता परमार, बागबेड़ा कॉलोनी के मुखिया राजकुमार गोंड, पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा और समाजसेवी मधु पांडे मौजूद रहे। धार्मिक परंपराओं के अनुसार भूमि पूजन शांतिपूर्वक और विधिपूर्वक संपन्न हुआ।

समिति के सदस्य निखिल तिवारी के पिता के असामयिक निधन के चलते आयोजन पूरी तरह सादगी से किया गया। समिति ने पूरे आयोजन को श्रद्धा और शांति के वातावरण में सम्पन्न किया।

हर साल की तरह इस बार भी बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी का पूजा पंडाल जमशेदपुर के प्रमुख पंडालों में शुमार होने जा रहा है। इस बार थीम है – इंद्रलोक, यानी देवताओं का प्रिय लोक। समिति का मानना है कि मां दुर्गा को प्रसन्न करने का यह एक विशेष प्रयास होगा।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अंसूल कुमार, लाइसेंसी राजेश सिंह, सतीश कुमार, चिंटू सिंह, संजय सिंह, विनोद कुमार, श्वेता तिवारी, पुष्पा सिंह, प्रतिमा रजक, संध्या सिंह, हितेंद्र कुमार, शशि सिंह समेत बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में हुआ महारुद्राभिषेक, बर्फ से बनी शिवलिंग और पार्थिव पूजा बनीं आकर्षण का केंद्र

Spread the love

Related Posts

Gua : ठाकुरा गांव के मुंडा दामु चाम्पिया पद से विमुक्त, ग्राम सभा में लिया गया सर्वसम्मत निर्णय

गुवा : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत दिरीबुरु पंचायत एवं गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव में शुक्रवार सुबह 11 बजे जामदा पीढ़ मानकी साजन चातोम्बा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का…

Spread the love

Bahragora : कॉमरेड पिनराई विजयन के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के विरोध में वामदलों ने भरी हुंकार, ED की कार्रवाई को बताया गैरवाजिब

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित सीपीआई (एम) पार्टी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को राज्य कमिटी सदस्य स्वपन कुमार महतो व लोकल कमिटी सदस्य झंटू मुंडा के नेतृत्व में वामदलों ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time