Bahragora: नए सत्र की शुरुआत हवन पूजन से, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शिक्षा का शुभारंभ

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के ईचड़ासोल स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत से पूर्व गुरुवार को हवन पूजन का आयोजन किया गया. परंपरागत रूप से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हवन पूजन के उपरांत ही विद्यालय में पठन-पाठन कार्य प्रारंभ किया गया.विद्यालय परिसर में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का संपादन पुजारी मृत्युंजय आचार्य द्वारा प्रधानाचार्य अशोक कुमार नायक की उपस्थिति में किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे.

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की प्रार्थना

हवन पूजन के माध्यम से विद्यालय परिवार ने नए शैक्षणिक सत्र के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सफलता की मंगलकामना की. विद्यालय प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी अपनी नई कक्षा में नई ऊर्जा और उल्लास के साथ अध्ययन प्रारंभ करेंगे.
विद्यालय परिवार के इस प्रयास को अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों का भी भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: गाजे-बाजे, घोड़े और राम दरबार के साथ निकली कलश यात्रा, प्राण प्रतिष्ठा की भव्य शुरुआत

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time