बहरागोड़ाः प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुड़िया में परिवार कल्याण दिवस मनाया गया

बहरागोड़ाः बहरागोड़ा प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुड़िया में रीता महतो की अध्यक्षता में शुक्रवार को परिवार कल्याण दिवस मनाया गया. इस दौरान मानुषमुड़िया तथा सिजुया गांव के योग्य दंपति लाभुकों को परिवार नियोजन की विस्तृत जानकारी दी गई. इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार दास ने दंपतियों को बताया कि शादी के दो साल बाद पहला बच्चा तथा दूसरा बच्चा तीन साल बाद होने से जच्चा बच्चा दोनों के स्वस्थ एवं सेहतमंद रहते हैं.

बंध्याकरण करवाने की जानकारी दी

उन्होंने दो बच्चों के बाद बंध्याकरण करवाने की जानकारी दी.इस दौरान योग्य दंपति वर्षा साधु, पार्वती गोप, शकुन्तला बास्के, रेखा गिरि, अनु कालिंदी,लक्ष्मी कालिंदी, सोनिया मुर्मू को पुरस्कार देकर प्रत्साहित किया गया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार दास ने इसका प्रचार प्रसार ग्रामीण क्षेत्र में करने का निर्देश दिया गया ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी मिल सके. इस मौके पर एएनएम सुप्रिया भोल,पापीया भोल, हिमांशु महतो, चिनमय नायक, प्रशांत मंडल बासुदेव साव, सहिया शांति मंडल कृष्णा भोल, मीरा मंडल आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी ने दिवंगत पूर्व सीएम विजय रूपाणी के परिवार से की मुलाकात, गहरा शोक जताया

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *