Saraikela : रडार न्यूज 24 के खबर का असर, बलभद्र गोराई पुणः बनें ग्राम प्रधान

.

सरायकेला-खरसवाँ जिले की ईचागढ़ प्रखण्ड अंतर्गत बुरुहातू गाँव के ग्राम प्रधान बलभद्र गोराई को पदमुक्त कराने की षड़यंत्र को लेकर क्षेत्र में जहाँ जोरों पर चर्चा हो रही थी । इस मामले पर ईचागढ़ प्रखंड के डुएट पदभार के अंचल अधिकारी दीपक कुमार ने भी आधिकारिक रूप से एक विज्ञप्ति जारी कर बुधवार को पुनः ग्राम प्रधान की चयन को लेकर पंचायत सचिव एवं मुखिया तथा पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों को निर्देश जारी किया। जहाँ निर्दिष्ट समय में अंचल अधिकारी तथा सीआई के उपस्थिति में पंचायत सचिव के द्वारा अशोक गोप की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान चयन को लेकर यह सभा का आयोजन किया गया। जहाँ सभी ग्रामीणों ने अनुशासीत होकर ग्राम प्रधान की चयन में हिस्सा लिया।

रडार न्यूज 24 का असर

बता दें कि उपस्थित ग्रामीणों ने रडार न्यूज 24 का असर देखा गया प्रकाशित समाचार के संवंध में उपस्थित सीओ तथा सीआई से जानना चाहा कि बुरुहातू गाँव के ग्राम प्रधान बलभद्र गोराई के रहते हुए बाहरी अन्य दो व्यक्तियों को किस आधार पर ग्राम प्रधान का सम्मान राशि दिया जा रहा था, जिसका ग्रामीणों को भनक तक नहीं लगा। साथ ही वर्तमान ग्राम प्रधान के रहते हुए भी अन्य किसी गाँव के सनातन मांझी नामक व्यक्ति का नाम जोड़कर बुरुहातू गाँव से ग्राम प्रधान की सम्मान राशि देने की अंचल कार्यालय की यह मनमानी से ग्रामीण भड़क गए और पूर्व ग्राम प्रधान बलभद्र गोराई के पक्ष में 95 फीसदी ग्रामीण आ गए।

ग्राम प्रधान को दिशा निर्देश व बधाई

यह स्थिति को देखकर जहाँ सभा में उपस्थित सीओ ने सभी ग्रामीणों को शांत कराकर स्वेच्छा से ग्राम प्रधान की विधिवत चयन करने को कहा। इसमें ग्रामीण एक स्वर में पूर्व ग्राम प्रधान बलभद्र गोराई के पक्ष में ही अपना समर्थन दिया। इस दौरान सीओ दीपक प्रसाद ने सभा में ग्रामीणों द्वारा चयनित ग्राम प्रधान बलभद्र गोराई को कई आवश्यक दिशा निर्देश देकर बधाई दिए। मौके पर ईचागढ़ सीआई, पंचायत सचिव, मुखिया एवं वार्ड सदस्य अभिराम सिंह समेत समस्त बुरुहातू गांव बुद्धि जीवी मंज के ग्रामीण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :saraikela : सरायकेला नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न वार्ड की जन समस्याओं के निदान के लिए प्रशासक से मांग

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

    गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

    Spread the love

    Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

    गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time