बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के लुगाहारा स्थित काजू जंगल में दो जंगली हाथी के आने पर वन विभाग की और से आसपास के ग्रामीणों को सतर्क किया गया है.विभाग की ओर से ग्रामीणों को कहा गया कि काजू तोड़ने जंगल ना जाया करें, मोबाइल से हाथी की फोटो लेने के लिए हाथी के सामने न जाएं, जंगल में सूखी लकड़ी पत्ते बीनने न जाएं, हाथी को परेशान ना करें तथा यातायात के लिए जंगली रास्तों का प्रयोग न करें.ग्रामीणों को गांव की तरफ जंगली हाथी का आगमन होने पर जल्द से जल्द वन विभाग को सूचित करने का दिशा निर्देश भी दिया गया. वहीं वन विभाग की टीम मौके में पहुंचकर हाथी के विचरण पर नजर रखे हुई है. जिससे जंगली हाथी को गांव की तरफ आने से रोका जा सके. हालांकि अभी तक उक्त हाथी ने कुछ भी नुकसान नहीं किया है
इसे भी पढ़ें : Baharagora: सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था फेल, ओडिशा व बंगाल के भरोसे बहरागोड़ा के लोग
There is no ads to display, Please add some



















































