बोकारो : बोकारो जिले के बालीडीह पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी के घटना का उदभेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गए अपराधियों के पास से पुलिस ने चोरी किये गए 12 वोल्ट के चार बैटरी, रिंच आदि के साथ दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है. प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता ने बताया कि पांच जनवरी को रेलवे स्टेशन के पास जिओ टावर में लगे चार डीजी बैट्री चोरी कर ली गई थी. उसके सुपरवाइजर उपेंद्र कुमार विश्वकर्मा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद मामले की जांच करने के लिए टीम का गठन किया गया था. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. मामले में संलिप्त एक अपराधी अभी भी फरार है.
इसे भी पढ़ें : आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी,अस्पताल में हुए भर्ती