गिरिडीह में परिणाम जारी करने की मांग को लेकर चौकीदार बहाली के अभ्यर्थी बैठे धरने पर

गिरिडीह : पपरवाटांड न्यू समाहरणालय में गिरिडीह डीसी के चैंबर के बाहर चौकीदार बहाली के अभ्यर्थी मंगलवार को अचानक धरने पर बैठ गए. हालांकि अभ्यर्थी इस दौरान शांत ही रहे, लेकिन धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन पर बहाली प्रक्रिया में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया.  अभ्यर्थियों ने कहा कि डीसी नमन प्रियेश लकड़ा उनके सामने आए. लेकिन अभ्यर्थियों की भीड़ देख कर डीसी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के लिए निकल गए.

इसे भी पढ़ें : तेली साहू समाज ने नव निर्वाचित केंद्रीय महामंत्री को किया सम्मानित

इधर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने कहा कि पिछले दिसंबर माह में चौकीदार बहाली को लेकर जिले भर में हजारों अभ्यर्थियों का एग्जाम कराया गया, इतना ही नहीं उनसे दौड़ भी कराया गया. एक महीना बीतने को है लेकिन अभी तक परिणाम जारी नहीं किया गया. जबकि कई जिलों में परिणाम जारी कर दिया गया है. लेकिन गिरिडीह में मेधा सूची तो दूर परिणाम तक जारी नहीं किया गया.  इसमें जिला प्रशासन की लापरवाही भी दिख रही है. इधर डीसी चैंबर के बाहर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों से बात करने के लिए कुछ अधिकारी पहुंचे, लेकिन अभ्यर्थियों ने किसी की नहीं सुनी.

इसे भी पढ़ें : बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के झटके से सहमे लोग


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : दुर्गापूजा के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर झाड़ग्राम पुलिस ने शुरू की तैयारियां 

झाड़ग्राम :  दुर्गापूजा के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था, यातायात और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर झाड़ग्राम जिला पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में…

Spread the love

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time