मुंबई: कॉमेडी की दुनिया की क्वीन भारती सिंह ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी-सी तस्वीर शेयर की, जिसमें वे पति हर्ष लिंबाचिया के साथ रोमांटिक पोज़ देती हुईं बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।
भारती और हर्ष का एक बेटा है, जिसे दोनों प्यार से ‘गोला’ कहते हैं। गोला का जन्म साल 2022 में हुआ था। भारती कई इंटरव्यूज़ में कह चुकी हैं कि इस बार उन्हें एक बेटी की चाहत है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी साल 2017 में हुई थी। शादी के पांच साल बाद उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कपल सोशल मीडिया पर अक्सर बेटे के साथ क्यूट वीडियो शेयर करते रहते हैं।
सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं
भारती की पोस्ट पर बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारों ने बधाइयां दी हैं। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं, वहीं ईशा गुप्ता ने दिल वाला इमोजी बनाकर प्यार जताया।
बेटे गोला की एक्साइटमेंट
मां बनने की खबर से जहां फैंस खुश हैं, वहीं छोटे गोला ने भी जल्द बड़े भाई बनने की एक्साइटमेंट जाहिर की है। सोशल मीडिया पर कपल की ये खबर खूब ट्रेंड कर रही है और फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :