Bihar Election: दूसरे चरण का मतदान शुरू, कई जिलों में मतदान बढ़ा – EVM खराबी से कुछ बूथों पर देरी

पटना:  बिहार के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मंगलवार सुबह से दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया। पहले चरण के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज है और इस बार एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान के पहले दो-तीन घंटे में कुछ बूथों पर ईवीएम खराब होने की वजह से थोड़ी देरी हुई। सुबह 9 बजे तक कुल 14-15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सबसे ज्यादा वोटिंग किशनगंज में हुई। चिरैया में 20%, पिपरा में 15.87%, ढाका में 14.03%, मोतिहारी में 14.46% मतदान हुआ। लोकतंत्र में बढ़ती भागीदारी को लेकर राजनीतिक दल और मतदाता उत्साहित हैं।

प्रमुख सीटों पर नजर
इस दूसरे चरण की कई सीटें चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं:
गोविंदगंज (पूर्वी चंपारण): 2020 में बीजेपी की बड़ी जीत, कांग्रेस पुरानी पकड़ दोबारा चाहती है।
जोकीहाट (अररिया): राजद और AIMIM के बीच मुस्लिम वोटों की जंग।
रूपौली (पूर्णिया): दलबदल और व्यक्तिगत निष्ठा के कारण चर्चा में।
धमदाहा (पूर्णिया): जेडीयू और मंत्री लेसी सिंह का गढ़।
कदवा (कटिहार): कांग्रेस के मजबूत मुस्लिम नेतृत्व की सीट।
सुल्तानगंज (भागलपुर): जेडीयू की अर्ध-शहरी पकड़, आरजेडी शहरी मतदाताओं में सेंध लगाने की कोशिश।
रामगढ़ (कैमूर), दिनारा (रोहतास), नबीनगर (औरंगाबाद), इमामगंज (गया), बाराचट्टी (गया), नवादा (नवादा), चकई (जमुई): निर्णायक और हाई-प्रोफाइल सीटें।

प्रमुख राजनीतिक गठबंधन
एनडीए: बीजेपी के नेतृत्व में, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा, राष्ट्रीय लोकमोर्चा शामिल।
महागठबंधन: राजद के नेतृत्व में कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी और वाम मोर्चा के दल।
इस चरण के परिणाम अगले चरण के मतदान और अंतिम नतीजे पर बड़ा असर डाल सकते हैं।

मतदान केंद्र और वोटिंग की संख्या
दूसरे चरण में वाल्मीकिनगर, रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया, बेतिया, सिकटा, रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, हरसिद्धि, गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा, मधुबन, मोतिहारी, चिरैया, ढाका, शिवहर, रीगा, बथनाहा, परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, सीतामढ़ी, रून्नीसैदपुर, बेलसंड, हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, मधुबनी, राजनगर, झंझारपुर, फुलपरास, लौकहा, निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज, छातापुर, नरपतगंज, रानीगंज (अनुसूचित जाति), फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन, अमौर, बैसी, कसबा, बनमनखी (अ.जा.), रुपौली, धमदाहा, पूर्णिया, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी (एसटी), बरारी, कोरहा, बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुलतानगंज, नाथनगर, अमरपुर, धोरैया, बांका, कटोरिया (एसटी), बेलहर, रामगढ़, मोहनिया, भभुआ, चैनपुर, चेनारी, सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी, काराकाट लोकसभा क्षेत्र, अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर, गोह, ओबरा, नबीनगर, कुटुम्बा, औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी, बोधगया, गया टाउन, टिकारी, बेलागंज, अत्रि, वजीरगंज, रजौली, हिसुआ, नवादा, गोबिंदपुर, वारसलिगंज, सिकंदरा, जमुई, झाझा, चकई सीटों पर मतदान हो रहा है।

स्थानीय लोगों और नेताओं ने मतदान में बढ़ती भागीदारी पर खुशी जताई। कुछ मतदाताओं ने कहा कि उन्हें देश और राज्य के भविष्य के लिए वोट डालना जरूरी लगता है।

Spread the love
  • Related Posts

    land Broker Murder : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के करीबी जमीन कारोबारी वरुण सिंह की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ 4 गोलियां मारी

    बेगूसराय: (बिहार) : बेगूसराय जिले में सोमवार को अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शहर के सिंधौल थाना क्षेत्र स्थित रेलवे गुमटी नंबर-49 (नागदह मोहल्ला) के पास अपराधियों…

    Spread the love

    Jamshedpur : सिंहभूम चैंबर ने धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर दिया धरना, 2019 तत्कालीन CM रघुवर दास ने किया था शिलान्यास

    जमशेदपुर :  सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क के समीप आयोजित…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *