Bihar Elections: तेजस्वी-विजय सिन्हा आज करेंगे नामांकन, तेजप्रताप ने टाला – अनंत सिंह ने बांटे सवा लाख गुलाब जामुन

पटना:  बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को कई बड़े नेता नामांकन करने वाले हैं। राघोपुर से राजद के सिंबल पर तेजस्वी यादव नामांकन करेंगे। इस मौके पर वे हाजीपुर के जदुआ चौक से गांधी चौक तक करीब 5 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। तेजस्वी यादव के नामांकन में उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी मौजूद रहेंगे। नॉमिनेशन से पहले राबड़ी आवास के बाहर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।

तेजप्रताप यादव का नामांकन टला
लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव महुआ से जनशक्ति जनता दल के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने बुधवार को नामांकन दाखिल करने से इनकार कर दिया। अब उनका नामांकन गुरुवार को होगा।

डिप्टी CM और अन्य नेताओं का नामांकन
डिप्टी मुख्यमंत्री विजय सिन्हा लखीसराय से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके अलावा दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की चचेरी बहन दिव्या गौतम भी भाकपा-माले के टिकट पर पर्चा भरेंगी। बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल होंगी। वे मंत्री डॉ. सुनील कुमार के नामांकन में शामिल होने के बाद सोहरसराय के किसान कॉलेज में जनसभा को भी संबोधित करेंगी। इस दौरान डिप्टी CM सम्राट चौधरी और मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहेंगे।

दीघा विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी डॉ. संजीव चौरसिया के नामांकन के दौरान राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और कई घटक दलों के नेता उपस्थित रहेंगे।

बाहुबली अनंत सिंह का रंगीन नामांकन
मोकामा सीट से बाहुबली नेता अनंत सिंह ने 14 अक्टूबर को नामांकन किया। वह सफेद रंग की थार में पहुंचकर अपनी पार्टी के समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। नामांकन से पहले अनंत सिंह ने लगभग 25 हजार समर्थकों के लिए खाना कराया और सवा लाख गुलाब जामुन बांटे। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, अनंत सिंह सोने और गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके पास 15 लाख रुपए के सोने के जेवरात, लैंड क्रूजर समेत तीन गाड़ियाँ, पटना और दिल्ली में मकान और बैंक में 85 लाख रुपए कैश हैं। अनंत सिंह के खिलाफ चोरी और हत्या समेत 28 मामले दर्ज हैं, लेकिन वे सभी मामलों में जमानत पर हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bihar Elections: प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, पार्टी के लिए लिया बड़ा फैसला

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 9 अप्रैल तक हर बूथ मजबूत करने का लक्ष्य

    पोटका : प्रदेश कमेटी के आह्वान पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) एवं ग्राम पंचायत कमेटी के गठन को लेकर पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।…

    Spread the love

    Assembly Elections : पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान, झाड़ग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर 23 को मतदान

    झाड़ग्राम : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान (दो चरण) में संपन्न होगे. जबकि 4…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time