Bihar Elections: मैथिली ठाकुर को BJP ने अलीनगर से दिया टिकट, बिहार की सबसे कम उम्र की कैंडिडेट

पटना:  लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ली। अगले ही दिन बुधवार को उन्हें अलीनगर सीट से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी की ओर से उम्मीदवार घोषित किया गया।
मैथिली ठाकुर इस चुनाव में बिहार की सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं।

टिकट मिलने के बाद मैथिली का पहला संदेश
टिकट मिलने के बाद मैथिली ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लिखा “मुझ पर विश्वास जताने के लिए भाजपा और एनडीए के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का दिल से आभार। अलीनगर की जनता की सेवा और भाजपा-एनडीए की लोकहितकारी नीतियों को हर गांव, हर जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ काम करूंगी।”

बीजेपी ने बिहार चुनाव के लिए पहली लिस्ट मंगलवार को जारी की थी, जिसमें 71 उम्मीदवारों के नाम थे। बुधवार को दूसरी लिस्ट में 12 नामों की घोषणा की गई, जिसमें मैथिली ठाकुर का नाम सबसे पहले था।
दूसरी लिस्ट के उम्मीदवार:
मैथिली ठाकुर – अलीनगर
राम चंद्र प्रसाद – हायाघाट
रंजन कुमार – मुजफ्फरपुर
सुभाष सिंह – गोपालगंज
केदार नाथ सिंह – बनियापुर
छोटी कुमारी – छपरा
विनय कुमार सिंह – सोनपुर
बीरेंद्र कुमार – रोसड़ा
डॉक्टर सियाराम सिंह – बाढ़
महेश पासवान – अगिआंव
राकेश ओझा – शाहपुर
पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा – बक्सर
सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बौछार

मैथिली ठाकुर के टिकट मिलने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। एक यूजर ने लिखा “आपको बहुत बधाई, और ईश्वर आपको विजय भी करे। लेकिन उम्मीद है कि आप सिर्फ प्रतीकात्मक MLA ना बनें। जमीन पर उतरिएगा, काम कीजिएगा। पांच साल बाद आपके क्षेत्र के लोगों को बदलाव नजर आना चाहिए। शुभकामनाएं।”

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : कॉमरेड पिनराई विजयन के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के विरोध में वामदलों ने भरी हुंकार, ED की कार्रवाई को बताया गैरवाजिब

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित सीपीआई (एम) पार्टी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को राज्य कमिटी सदस्य स्वपन कुमार महतो व लोकल कमिटी सदस्य झंटू मुंडा के नेतृत्व में वामदलों ने…

    Spread the love

    Chaibasa : भारत रत्न राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत को 21वीं सदी की दिशा देने वाले दूरदर्शी नेता थे : सोनाराम सिंकू

    पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनी,भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय ) : जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखण्ड कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time