Bihar: अमित शाह के काफिले में घुसी अज्ञात कार, अधिकारियों के फुले हाथ -पांव

पटना:  बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में शनिवार को गंभीर चूक हुई। समस्तीपुर के सरायरंजन के लिए रवाना होने से पहले जब उनका काफिला पटना एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहा था, तभी एक अज्ञात चारपहिया वाहन अचानक काफिले के रास्ते में आ गया।

सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत संभाला मोर्चा
अनजान वाहन को देखकर मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी घबरा गए। पुलिसकर्मियों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए चिल्लाकर अलर्ट किया और गाड़ी को सड़क किनारे हटवाया। इसके बाद गृह मंत्री का काफिला बिना किसी रुकावट के एयरपोर्ट पहुंचा और स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद अज्ञात वाहन काफिले के रास्ते में कैसे पहुंचा। गृह मंत्री के होटल से निकलने के समय पूरा रूट हाई अलर्ट पर था। ऐसे में इस गाड़ी को अनुमति कैसे मिली और उसे रोकने में देरी क्यों हुई — यह जांच का विषय बन गया है।

समस्तीपुर में करेंगे चुनावी समीक्षा
इस बीच अमित शाह समस्तीपुर के सरायरंजन स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे, जहां वे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बैठक में वे विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे, संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे और बूथ स्तर पर जीत की योजना साझा करेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Jamshedpur : ताजदार आलम ने संभाला झारखंड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार,  जमशेदपुर से बड़ी संख्या में सिख समाज के प्रतिनिधि पहुंचे रांची, गर्मजोशी से किया स्वागत 

जमशेदपुर : ताजदार आलम ने बृहस्पतिवार को रांची में झारखंड प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष पद संभाल लिया. इस मौके पर जमशेदपुर से काफी संख्या में सिख प्रतिनिधि व…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time