Bihar: बिहार में नई सरकार – नीतीश कुमार 10वीं बार बने मुख्यमंत्री, PM Modi और कई राज्यों के मुख्यमंत्री रहे मौजूद

पटना:  पटना के गांधी मैदान में बुधवार को भव्य समारोह में नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए। मंच पर चिराग पासवान ने मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बने उपमुख्यमंत्री
शपथ समारोह में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कुल 26 विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें जदयू से 8, भाजपा से 14, लोजपा (आर) से 2 और रालोमो व हम से 1-1 मंत्री शामिल हैं।

किसे मिला मंत्री पद?
जदयू कोटे से विजय चौधरी, लेसी सिंह, श्रवण कुमार, जमा खान, अशोक चौधरी और बिजेंद्र यादव को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। बीजेपी की ओर से दानापुर विधायक रामकृपाल यादव और जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह समेत कई नए चेहरों को जगह मिली। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश भी पहली बार मंत्री बने हैं। विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा के खाते में गया है और डॉ. प्रेम कुमार को स्पीकर बनाया गया है।

पहली बार मंत्री बनीं श्रेयसी सिंह
अंतरराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियन और दूसरी बार जमुई से विधायक बनीं श्रेयसी सिंह को पहली बार मंत्री बनाया गया है। साफ-सुथरी छवि और युवा नेतृत्व के कारण वे भाजपा की रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मानी जा रही हैं।

रामकृपाल यादव को मिला नया दायित्व
पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद रामकृपाल यादव इस बार दानापुर से विधायक बने हैं। अनुभव के कारण उन्हें नीतीश कैबिनेट में स्थान दिया गया। केंद्र और राज्य—दोनों स्तरों का अनुभव उन्हें नए जिम्मे में मदद करेगा।

अनुभवी नेताओं पर भी भरोसा
पटना साहिब से लगातार जीतते आए नितिन नवीन को पुनः मौका मिला है। सुपौल से नौवीं बार विधायक बने बिजेंद्र प्रसाद यादव भी मंत्री बने हैं। वे लंबे समय से नीतीश के करीबी और अनुभवी नेता माने जाते हैं।

चिराग की पार्टी से दो मंत्री
लोजपा (रामविलास) से संजय कुमार पासवान (बखरी) और संजय सिंह (महुआ) को मंत्री बनाया गया है। संजय सिंह ने हालिया चुनाव में तेजप्रताप यादव को हराकर सुर्खियां बटोरी थीं।

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 9 अप्रैल तक हर बूथ मजबूत करने का लक्ष्य

    पोटका : प्रदेश कमेटी के आह्वान पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) एवं ग्राम पंचायत कमेटी के गठन को लेकर पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।…

    Spread the love

    Assembly Elections : पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान, झाड़ग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर 23 को मतदान

    झाड़ग्राम : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान (दो चरण) में संपन्न होगे. जबकि 4…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time