जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर शनिवार को जरूरतमंदों के बीच 30 कंबल वितरित किये गये. कंबल वितरण कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित श्री श्री वज्रगदा हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हुई. यहां आठ जरुरतमंदों को कंबल दिए गए. शेष 22 कंबल रानीकुदर एवं आस-पास के क्षेत्रों के विभिन्न आउट हाउस में रहने वाले लोगों को दिया गया. कंबल वितरण कार्यक्रम में सरदार रणजीत सिंह, राजू शाह, अमन कुमार और सुनील कुमार की शराहनीय भूमिका रही.
इसे भी पढ़ें : धालभूमगढ़ में बंधन बैंक के खाते से खाताधारी के उड़ाए दो लाख रुपये




















































