सिल्ली : सिल्ली प्रखंड के रेवेन्यू विलेज अजयगढ़ के राजा टांड़ टोला निवासी रमिला देवी शुक्रवार को बाजार से घर लौट रही थी. इसी क्रम में हाथी के साथ अचानक सामना हो गया. इसी दौरान हाथी ने उनपर हमला कर दिया. हाथी के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को वन विभाग की ओर से सहायतार्थ 5000 रुपया दिया गया. वहीं सिल्ली के वनपाल जयप्रकाश साहू ने बताया कि महिला सुरक्षित है तत्काल सहायता विभाग के तरफ से 5000 रुपया सहायता राशि दी गई हैं. खबर लिखे जाने तक महिला इलाजरत है.
इसे भी पढ़ें : रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर साकची हनुमान मन्दिर में 101 किलो लड्डू का होगा वितरण
There is no ads to display, Please add some



















































