Bokaro : हजारीबाग ट्रेजरी के असिस्टेंट अकाउंटेंट की गोली मारकर हत्या

बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र के रहने वाले थे पिंटू कुमार

छत के रास्ते घर में घुसकर दो अपराधी ने दिया घटना को अंजाम

बोकारो : जिले के कसमार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर पंचायत के निवासी 35 वर्षीय पिंटू कुमार नायक की शनिवार की देर रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के समय पिंटू कुमार नायक अपने घर में सो रहे थे. उन्हें दो गोली मारी गई. जिसमे एक गोली बाएं कनपटी पर तथा दूसरी गोली सीने में मारी गई. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी फरार हो गए. वहीं घटना के बाद पिंटू कुमार नायक को अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिंटू कुमार नायक हजारीबाग ट्रेजरी में असिस्टेंट अकाउंटेंट थे.

रविवार की छुट्टी पर आए थे घर

रविवार की छुट्टी होने के कारण वे अपने घर मधुकरपुर के ऊपर टोला में अपने कमरे में दो रहे थे. रात करीब ग्यारह बजे दो अपराधी छत के रास्ते उनके कमरे में प्रवेश किए तथा गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर बरामदे में सो रहे पिंटू कुमार नायक के पिता सकुल साव की नींद खुली. इस दौरान उन्होंने दो लोगों को छत की ओर भागते देखा. पिंटू की मां बगल के कमरे में सोई हुई थी। सभी लोग जग गए तथा पिंटू को अस्पताल ले गए. दूसरी ओर घटना की सूचना पाकर कसमार थाना पहुंंची तथा छानबीन शुरू की. जख्मी पिंटू को जरीडीह अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Spread the love

Related Posts

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time