Bokaro : चोरों ने रिटायर्ड सीसीएल कर्मी के बंद घर का ताला तोड़कर की चोरी

 

बोकारो :  बोकारो में लगातार हो रही चोरी की घटना से लोगो में है दहशत का माहौल है। एक का उद्भेदन हुआ नहीं की चोर दूसरी घटना को अंजाम दे रहें है। दुकान के साथ-साथ बंद आवासो में भी चोरी की घटना बढ़ गई है। ताजा मामला बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह आफिसर्स कॉलोनी का है। जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने रिटायर्ड सीसीएल कर्मी के बंद आवास को निशाना बनाया है।  चोरों ने बंद आवास का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी

घटना सीसीएल आवास संख्या 2A-8 का है।  जो रिटायर्ड सीसीएल कर्मी केएल यादव का है, मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ड सीसीएल कर्मी गांव गए हुए हैं और आवास में ताला लगा हुआ है। उन्होंने बगल के ही रहने वाले विनोद लाल महतो को अपनी घर की चाभी दे रखा था। उन्होने बताया कि दो दिन से उनकी तबीयत बिगड़ी हुई थी तो रात्रि में सोने नहीं आ सके।  जहां सुबह जानकारी मिली की ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसकी सूचना स्थानीय बोकारो थर्मल थाना को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। घर के मालिक आने के बाद ही आकलन हो पाएगा की कितनी की चोरी हुई है, फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

इसे भी पढे़ं : Breaking news Baharagora : जंगली हाथी के हमले से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : घर से निकली युवती सकुशल टाटानगर स्टेशन पर मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस

    रोजगार की तलाश में दिल्ली गई थी युवती, किसी अप्रिय घटना से बची टाटानगर स्टेशन पर पुलिस ने बरामद किया जमशेदपुर : आदित्यपुर में काम की तलाश में घर से…

    Spread the love

    Jhargram : झाड़ग्राम के निगुई जंगल से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

    दो दिनों से लापता थी महिला, शरीर पर मिले चोट के कई निशान जंगल से महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम थाना क्षेत्र…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *