Breaking news Baharagora : जंगली हाथी के हमले से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

बहरागोड़ा :  सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी पंचायत अंतर्गत गोहालडंगरा मौजा स्थित खेत में जंगली हाथी के हमले से जानाडाही गांव निवासी मंगलु नायक(35) नामक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि बामडोल गांव के अशोक महाकुड़ व बादल देहुरी घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से त्वरित पहल करते हुए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां उसका प्राथमिक उपचार के पश्चात अशोक महाकुड़ को उच्च चिकित्सा हेतु एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. वहीं मौके पर पहुंचे बहरागोड़ा पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगली हाथी नदी पार कर बामडोल इलाके में घुस आया. इसी दौरान बामडोल के जानाडाही टोला निवासी मंगलू नायक (30 वर्ष) पर हमला कर उसे अपनी सूंड़ से उठाकर पटक दिया. इस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

वन विभाग ने दिया मुआवजे का आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया। साथ ही घायल व्यक्तियों के इलाज में मदद करने की बात कही.

हाथी को भगाने के लिए वन विभाग की टीम सक्रिय

घटनास्थल पर वन विभाग और वनरक्षकों की टीम पहुंचकर हाथी को वापस जंगल की ओर भगाने की कोशिश कर रही है.स्थानीय ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी गई है.

आसपास के गांवों में है दहशत का माहौल

इस घटना के बाद से बामडोल और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाथी के बढ़ते हमलों को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं.

इसे भी पढ़ें : Breaking news Baharagora : जंगली हाथी के हमले से एक युवक की मौत, दूसरा घायल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : डोबो-कपाली में कृषि भूमि के बदलते नेचर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, कहा- अनुसूचित क्षेत्र की संवैधानिक व्यवस्था से हो रहा खिलवाड़

● पिछले दरवाजे से संविधान और अनुसूचित क्षेत्र के प्रावधानों को तोड़ा जा रहा है ● सरकार ईमानदार है तो भूमि उपयोग परिवर्तन पर श्वेत पत्र जारी करे जमशेदपुर :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time