जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित धतकीडीह एक ब्लॉक में मंगलवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब स्थानीय निवासी फरहा के घर में आग लग गई. घटना के वक्त फरहा घर पर नहीं थी. कमरे से धुंआ निकलता देख पड़ोसियों ने फरहा को फोन पर घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर दमकल भी मौके पर पहुंची. हालांकि स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था. आग से कमरे में रखा कुछ सामान जलकर खाक हो गया है. फरहा ने बताया कि वह घर से बाहर थी. घर में उनका सास मौजूद थी. घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.
इसे भी पढ़ेः Jamshedpur : 40 साल के अधेड़ ने ढाई साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार




















































