बिरसानगर जोन नंबर आठ की है घटना
जमशेदपुर : शहर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. 40 साल के एक अधेड़ ने ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. घटना जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर आठ की है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार आरोपी बच्ची के पड़ोस में ही रहता है और मजदूरी कर जीवन यापन करता है. आरोपी की शादी भी नहीं हुई है.
इसे भी पढ़ें : Gua : दिल्ली में बिछड़ी सारंडा के करमपादा की बेटी सकुशल घर लौटी
रविवार की है घटना
रविवार को बच्ची के पिता काम पर गए थे और मां बरतन धो रही थी. इसी दौरान आरोपी बच्ची के पास आया और उसे केला देने के बहाने अपने घर के पीछे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां उसके पास गई तो बच्ची ने इशारे में सारी बाते अपनी मां को बताई. मां ने देखा की बच्ची के गुप्तांग से खून निकल रहा है. उसने तत्काल आरोपी से पूछा पर उसने साफ मना कर दिया. सोमवार को पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बच्ची का मेडिकल भी कराया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हर साल किताबें बदलने की व्यवस्था पर रोक लगाए शिक्षा विभाग : कुलविंदर
There is no ads to display, Please add some



















































