Potka: गोल्ड मेडल लाकर प्रियंका ने पोटका का मान बढ़ाया

पोटका: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में मंगलवार को सिदगोड़ा कैंपस में आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह मैं पोटका के कलिकापुर निवासी प्रियंका भकत ने गोल्ड मेडल हासिल कर पोटका क्षेत्र का नाम रोशन किया है. प्रियंका भकत को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में बी एड टॉपर होने पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गोल्ड मेडल,प्रमाण पत्र व डिग्री देकर सम्मानित किया. इससे पहले भी प्रियंका भकत को 2023 में गुरु घसीदास विश्वविद्यालय में बायोटेक्नोलॉजी में एमएससी टॉपर होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया था.

इसे भी पढ़ेः Potka:  माताजी आश्रम में 9 से 12 मार्च तक रामकृष्ण जयंती सह वार्षिक उत्सव का होगा आयोजन

मौके पर प्रियंका भकत ने कहा कि वह शिक्षक बनकर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एवं गरीब छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा में मदद करना चाहती है. प्रियंका भगत को गोल्ड मेडल मिलने पर पति हिमालय कुमार भकत, ससुर अमीय रंजन भकत, पिता जितेंद्र नाथ भकत, प्रदीप कुमार भकत सुशीला भकत,दीप्ति रानी भकत, संदीप कुमार भकत आदि ने बधाई दी है.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time