Breaking News Jamshedpur: गोविंदपुर में गोलीबारी, DSP ने किया घटना स्थल का दौरा -एक घायल

जमशेदपुर: सोमवार रात जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रकाशनगर में अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. इस हमले में शंभू लोहार नामक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे गोली लगी. घटना के बाद घायल को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे आगे इलाज के लिए टीएमएच रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है.

पुलिस कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सिटी मौके पर पहुंचे और घायल से घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की. इसके अलावा, पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया है. गोविंदपुर थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि गोलीबारी की सूचना प्राप्त हुई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.पुलिस प्रशासन इस मामले की गहन जांच में जुटा हुआ है. क्षेत्र में अपराधी तत्वों की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बलिदानियों की याद में, माँ भारती के सम्मान में, काले ने भरी हुंकार देखें Video – अखंड तिरंगा यात्रा 23 मार्च को

Spread the love

Related Posts

Potka : कलियुग में हरि नाम संकीर्तन ही मोक्ष का सबसे सरल साधन : चंपई सोरेन

बड़ा भालकी में गनदीपायन संघ द्वारा आयोजित साढ़ेस प्रहार हरि नाम संकीर्तन का दूसरा दिन पोटका : जामदा पंचायत अंतर्गत बड़ा भालकी में गनदीपायन संघ द्वारा आयोजित साढ़ेस प्रहार हरि…

Spread the love

बहरागोड़ा : बरसोल में ‘डॉ. राम मनोहर लोहिया चैतन्यता एवं कौशल विकास केंद्र’ का हुआ शिलान्यास

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के विकास में सोमवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। बरसोल मौजा में डॉ. राम मनोहर लोहिया चैतन्यता और कौशल विकास केंद्र का भव्य शिलान्यास किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time